csk
DC को 77 रनों से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने किया प्लेऑफ में क्वालीफाई

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल सीजन 16 का सर्वोच्च स्कोर बनाया. मैन इन येलो ने पहली पारी की समाप्ति के बाद 235/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने 73 रनों के साथ एक और शानदार शुरुआत दी। कॉनवे ने 56 (40) रन बनाए, जबकि अजिंक्य रहाणे और शिवम दूबे ने भी पचास से अधिक का स्कोर बनाया। रहाणे नाबाद 71* (29) के साथ शीर्ष स्कोरर थे, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

IPL सीजन 16 के उच्चतम स्कोर को तोड़ने के अलावा, सीएसके ने ढेर सारे रिकॉर्ड तोड़े। केकेआर के खिलाफ चेन्नई (CSK) के बल्लेबाजों ने 18 छक्के लगाए, जो उनके आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 में चेन्नई में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 17 छक्कों के अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यहां सीएसके द्वारा आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा छक्कों की पूरी सूची दी गई है।

यह भी पढ़ें – KKR के खिलाफ अर्धशतक जड़ने के बाद रहाणे ने की धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी

  • 2023 में 18 बनाम केकेआर (कोलकाता)
    •2010 में 17 बनाम आरआर (चेन्नई)
    •2018 में 17 बनाम आरसीबी (बेंगलुरु)
    •2022 में 17 बनाम आरसीबी (मुंबई)
    •2023 में 17 बनाम आरसीबी (बेंगलुरु)