Harry Brook IPL
IPL 2023: शतक जड़ने के बाद बौखलाए हैरी ब्रूक, भारतीय फैंस का किया अपमान

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 13.25 करोड़ रूपए खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ आईपीएल 2023 का पहला शतक जड़ ब्रूक ने अपनी इस कीमत को सही साबित किया है।

हालांकि, 24 साल के हैरी ब्रूक ने शतक के नशे में चूर होकर एक ऐसा बयान दे दिया, जिसे सुनकर कोई भी भारतीय फैन गुस्से से आगबबूला हो जाएगा। इंग्लिश बल्लेबाज ने तंज कसते हुए कहा कि इस शतक के साथ मैंने भारतीय प्रशंसकों की बोलती बंद कर दी है।

केकेआर के खिलाफ मैच समाप्त होने के बाद ब्रूक ने कहा, “मुझे दर्शकों का शोर पसंद आया। ये वही फैंस हैं, जो कुछ दिन पहले मुझे सोशल मीडिया पर बेकार और बकवास बता रहे थे। मगर आज उन्हीं भारतीय फैंस में से कईयों ने मेरी तारीफ की। बेशक कुछ दिन पहले वो मेरा मजाक उड़ा रहे थे, लेकिन ईमानदारी से कहूं, तो मैंने अब उन सबका मुंह बंद कर दिया है।”

आपको बात दें कि ऐतहासिक ईडन गार्डंस के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले को ऑरेंज आर्मी ने 23 रन अपने नाम किया। हैरी ब्रूक की बात करें, तो उन्होंने महज 55 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 100 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

RCB vs DC Dream 11 Team – VIDEO

YouTube video