pant axar
दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशी की खबर, बैंगलोर में प्रैक्टिस सेशन में शामिल हुए ऋषभ पंत!

आईपीएल सीजन 2023 के शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स (DC) के नियमित कप्तान ऋषभ पंत के बारे में दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम मैनेजमेंट ऐलान किया था कि ऋषभ पंत इस आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि पिछले साल ऋषभ पंत अपनी कार से हुए एक्सीडेंट में जबरदस्त तरीके से घायल हो गए थे। ऋषभ पंत के घायल होने के बाद वह लगातार क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपने नियमित कप्तान ऋषभ पंत के स्थान पर डेविड वॉर्नर को दिल्ली का कप्तान बनाया था।

अपनी टीम को सपोर्ट करने अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में भी आए थे ऋषभ

ऋषभ पंत अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स(DC) को सपोर्ट करने के लिए गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ हुए मैच देखने के लिए कोटला में मौजूद थे। इसी बीच, ऋषभ पंत अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) को चीयर करते हुए नजर आए। हालांकि उस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात (GT) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

आईपीएल 2023 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का रिकॉर्ड

आई पी एल 2023 के सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। डेविड वार्नर की अगुवाई वाली दिल्ली सीजन में अपना एक भी मैच नहीं जीत पाई है। उसे चारों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 15 अप्रैल को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाड़ी नेट सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं। दिल्ली इस मैच को जीतकर लगातार चलते आ रहे हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेगी। प्रैक्टिस सेशन के दौरान ऋषभ पंत अक्षर पटेल के साथ मैदान पर बातचीत करते हुए नजर आए। हालांकि, उन्होंने अभ्यास नहीं किया, लेकिन अपनी टीम से जुड़े.