marsh wedding

ऑस्ट्रेलियाई और दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर मिचेल मार्श रविवार, 9 अप्रैल को अपनी गर्लफ्रेंड ग्रेटा मैक के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने प्रपोज करने से पहले लगभग 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया और 11 सितंबर 2021 को सगाई की थी, इसकी सूचना उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी, जिसके बाद तमाम ऑस्ट्रेलियाई और अन्य क्रिकेट खिलाड़ियों ने उनको बधाई दी।

कौन हैं ग्रेटा मैक?

ग्रेटा मैक पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक हैं और उन्होंने मोंटाना स्टेट यूनिवर्सिटी में एक अंतरराष्ट्रीय विनिमय कार्यक्रम पूरा किया है। वह मार्गरेट रिवर कंपनी की सह-निदेशक रही हैं और अपने पारिवारिक व्यवसाय के विदेशी संचालन करती हैं।

बहरहाल, मिचेल मार्श अपनी शादी के कार्यक्रम के कारण दिल्ली कैपिटल्स की टीम से दूर हैं, लेकिन आगामी दिनों में आईपीएल 2023 के बाकी बचे हुए मैचों के लिए अपनी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ेंगे। डेविड वॉर्नर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स अभी तक इस आईपीएल सीजन में कुछ खास नहीं कर पाई है।लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ क्रमश: 50 रन और 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) 11 अप्रैल मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) से भिड़ेगी। वे राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 57 रन की हार के बाद इस मैच में उतर रहे हैं। दिल्ली की टीम आईपीएल 2023 के अपने पहले गेम को जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगी।

Leave a comment