कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ऑलराउंडर पैट कमिंस (Pat Cummins) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. उन्होंने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान केवल 14 गेंदों में फिफ्टी पूरी की. इस मामले में उन्होंने केएल राहुल की बराबरी की.
कमिंस ने 16वें ओवर में अपने हमवतन स्टार तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स की गेंद पर 35 रन बनाकर कोलकाता को चार ओवर शेष रहते हुए जीत दिला दी. ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान ने केवल 15 गेंदों में चार चौकों और 6 छक्कों की मदद से 56 रन बटोरे.
गौरतलब है कि बुधवार को आईपीएल 15वें संस्करण में खेले गए 14वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से पराजित किया.
आइये अब नजर डालते हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों पर. देखिए:
खिलाड़ी | गेंदे | विरुद्ध | वेन्यू | वर्ष |
पैट कमिंस | 14 | मुंबई इंडियंस | पुणे | 2022* |
केएल राहुल | 14 | दिल्ली कैपिटल्स | मोहाली | 2018 |
यूसुफ पठान | 15 | सनराइजर्स हैदराबाद | कोलकाता | 2014 |
सुनील नरेन | 15 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | बैंगलोर | 2017 |
सुरेश रैना | 16 | पंजाब किंग्स | मुंबई | 2014 |