MS Dhoni IPL 2023
'धोनी मुझे कभी गलत रास्ते पर नहीं ले जाएंगे', CSK का तेज गेंदबाज हुआ भावुक

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) छोटी मगर प्रभावशाली पारियां खेल रहे हैं। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ भी उन्होंने 9 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाए थे। धोनी की इस धुआंधार पारी के बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ (Graeme Smith) ने बड़ा बयान दिया है।

42 साल के ग्रीम स्मिथ ने जियो सिनेमा पर एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “हर बार, जब वह बल्लेबाजी करने के लिए जाते हैं, तो उन पर दबाव बहुत अधिक होता है। जब भी वो स्ट्राइक पर जाते हैं, तो फैंस पागल हो जाते हैं। यह देखना अविश्वसनीय है। इस सीजन उन्होंने फिर से अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म वापस से प्राप्त कर ली है।”

आपको बता दें माही आईपीएल 2023 में सीएसके के लिए फिनिशर की भूमिका बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने 11 मुकाबलों में 48 की औसत और 204.26 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 96 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी 6 बार नॉट आउट पवेलियन लौटे।

Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Dream 11 Team – VIDEO

YouTube video