रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी विमेंस टी20 विश्व कप में भारत के लिए धमाकेदार पारी खेलने वाली जेमिमा रॉड्रिग्स को दिल्ली ने 2.20 करोड़ रुपये खर्च किए। जेमिमा ने पाकिस्तान के खिलाफ 38 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 53* रन की नाबाद पारी खेली थी।
22 साल की जेमिमा रॉड्रिग्स इस ऑक्शन में 50 लाख के ब्रैकेट में थीं। उनके लिए सबसे पहले यूपी वॉरियर्स ने बोली लगाई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपनी दिलचस्पी दिखाई। दोनों के बीच 1.50 करोड़ तक बिडिंग वार चला। मुंबई ने भी इस इस बिडिंग वॉर में हिस्सा लिया। हालांकि, अंत में सबसे बड़ी बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा।