ellyse perry jemmmah rodrigues
WPL 2023 की 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स

विमेन प्रीमियर लीग (WPL) की शुरुआत 4 मार्च से हो चुकी है। इसमें दुनियाभर की धाकड़ महिला क्रिकेटर्स खेल रही हैं। खास बात है कि इनमें से कई खिलाड़ी ऐसी हैं, जो मैदान के अंदर खेल के अलावा अपनी खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। पुरुष क्रिकेटरों की तरह ही इन खूबसूरत महिला खिलाड़ियों के दीवाने भी कम नहीं हैं। यही वजह है कि इन महिला खिलाड़ियों द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गईं उनकी फोटोज़ कुछ सेकेंड्स में ही वायरल हो जाती हैं। आज हम आपको विमेंस प्रीमियर लीग की उन 10 बेहद खूबसूरत महिला क्रिकेटरों से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिनके क्रिकेट के साथ उनकी खूबसूरती के दीदार फैंस करना चाहते हैं। सबसे अहम बात ये है कि इन 10 खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स में 6 भारतीय हैं।

एलिस पैरी

ऑस्ट्रेलिया के महिला क्रिकेट की सुपरवुमेन कहलाई जाने वाली एलिस पैरी के मैदान से लेकर सोशल मीडिया तक में दीवानों की भरमार है। वो कंगारू महिला टीम की हरफनमौला खिलाड़ी हैं, जो दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स में गिनी जाती हैं। उनके बारे में खास बात है कि पैरी ने क्रिकेट से पहले महज 16 साल की उम्र में नेशनल फुटबॉल टीम में जगह बनाई थी। वह दुनिया की पहली ऐसी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने फुटबॉल और क्रिकेट दोनों के वर्ल्डकप में हिस्सा लिया है। आरसीबी स्टार सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें डाला करती हैं, जिस पर दुनियाभर के दीवाने कॉमेंट्स किया करते हैं।

स्मृति मंधाना

आरसीबी की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना भारतीय टीम की धुआंधार सलामी बल्लेबाज हैं। उनके चांद से मुखड़े के भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में दीवाने हैं। वह डब्ल्यूपीएल की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों की सूची में दूसरे नंबर पर आती हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के साथ ही अपनी खूबसूरती की वजह से चर्चा बटोरनी शुरू कर दी थी। वह आज भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। उन्हें क्रिकेट खेलने की प्रेरणा अपने बड़े भाई श्रवण से मिली थी। खेल के साथ ही वह अपने स्टाइलिश लुक को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्हें नेशनल क्रश कहकर भी पुकारा जाता है। इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोवर्स हैं।

हरलीन देओल

गुजरात जायंट्स की इस ऑलराउंडर खिलाड़ी की गिनती आज भारत की स्टार महिला क्रिकेटरों में होती है। उनका ड्रेसिंग सेंस कमाल की है। वह सोशल मीडिया पर आए दिन अपने चुलबुले अंदाज से लोगों को एंटरटेन करती रहती हैं। डब्ल्यूपीएल की सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ियों में वह तीसरे नंबर पर आती हैं। वह खेल से ज्यादा अपनी खूबसूरती की वजह से भी लोकप्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 16 लाख के करीब फॉलोवर्स हैं। वह आए दिन अपनी मजेदार क्लिप्स सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाती हैं।

तानिया भाटिया

26 साल की तानिया भाटिया दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रही हैं। वह डब्ल्यूपीएल की चौथे नंबर की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में शुमार हैं। उन्होंने साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। वह अंडर-19 टीम में पंजाब की ओर से खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला खिलाड़ी भी रही हैं। उनके पिता और चाचा क्रिकेट से जुड़े रहे हैं। वह विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। सोशल मीडिया पर भी वह बहुत एक्टिव रहती हैं और अपनी दिलकश अदाओं का जलवा इंस्टाग्राम पर बिखेरती रहती हैं।

लॉरेन बेल

इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल यूपी वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं। वह बेहद खूबसूरत हैं और अपनी मस्ती भरे अंदाज वाली फोटोज के जरिए सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचती रहती हैं। उन्हें डब्ल्यूपीएल की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स की सूची में पांचवें नंबर पर रखा गया है। उन्होंने 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 9 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनकी खूबसूरत मुस्कान का हर कोई दीवाना है। वह काफी लंबी हैं। इस वजह से उनके साथियों ने उन्हें ‘द शार्ड’ निकनेम दिया है।

बेथ मूनी

डब्ल्यूपीएल की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों की सूची में 6वें नंबर पर बेथ मूनी का नाम आता है। वह गुजरात जायंट्स का हिस्सा हैं लेकिन चोट की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। खैर, क्रिकेट के अलावा उनकी खूबसूरती के चर्चे हमेशा होते रहते हैं। 30 साल की यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं। उनके सोशल मीडिया पर करीब 80 हजार फॉलोवर्स हैं। वह क्रिकेट से इतर अपनी जिंदगी के खूबसूरत लम्हों की फोटोज फैंस के साथ अक्सर शेयर किया करती हैं।

यास्तिका भाटिया

इस लीग में सातवें नंबर की सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस की यास्तिका भाटिया आती हैं। बाएं हाथ की मध्यक्रम की बल्लेबाज और विकेटकीपर ने 8 साल की उम्र से ही क्रिकेट की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। इंस्टाग्राम पर वह अपनी क्रिकेट के मैदान और मौज-मस्ती वाली फोटोज फैंस के साथ शेयर किया करती हैं। उनके करीब 209K फॉलोवर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को करारा जवाब देने के लिए जानी जाती हैं।

एशले गार्डन

यह ऑलराउंडर खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलती हैं। गुजरात जायंट्स की बेहद खूबसूरत खिलाड़ी काफी लंबी-चौड़ी हैं। उनके सोशल मीडिया पर 63K फॉलोवर्स हैं। वह डब्ल्यूपीएल की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों की सूची में आठवें नंबर पर आती हैं। दाएं हाथ की यह बल्लेबाज और स्पिनर क्रिकेट के अलावा अपनी जिंदगी के खूबसूरत पलों की फोटोज सोशल मीडिया पर डालती हैं।

जेमिमा रोड्रिग्ज

दिल्ली कैपिटल्स की यह हरफनमौला खिलाड़ी बहुत मस्तीखोर हैं। उनके इसी चुलबुले और खूबसूरत अंदाज की वजह से उन्हें लीग की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों की सूची में 9वें नंबर पर रखा गया है। खास बात है कि मुंबई में पैदा हुई यह खिलाड़ी क्रिकेट के अलावा हॉकी भी खेल चुकी हैं। उन्हें टीम का प्रैंकस्टार भी कहा जाता है। उन्हें टीम के खिलाड़ी जेमी के निक नेम से पुकारते हैं। खाली समय में गिटार बजाने की शौकीन जेमी के इंस्टाग्राम पर 829K फॉलोवर्स हैं। वह बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत हैं, जिसकी वजह से उनके सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।

राधा यादव

इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स की हरफनमौला राधा यादव आती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 282k फॉलोवर्स हैं। वह ज्यादातर एक्सरसाइज या जिंदगी के खूबसूरत पलों की अपनी फोटोज अपलोड किया करती हैं।

Leave a comment