सबसे आलिशान घरों में रहने वाले टॉप 7 क्रिकेटर्स

मैदान में अक्सर पसीने में लथ पथ नजर आने वाले खिलाड़ियों की लाइफ स्टाइल इतनी लग्जरी होती है कि फैंस भी कई बार धोखा खा जाते हैं। क्रिकेटर्स ने इस खेल से जितना प्यार और सम्मान पाया है, उससे कहीं अधिक उन्होंने पैसे कमाए हैं।

आज हम आपको दुनिया के ऐसे ही कुछ एक्टिव क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके आलिशान घर उनके लग्जरी जीवन की गवाही दे रहे हैं। हमारी इस लिस्ट में भारत (India) समेत दुनिया के अलग अलग देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। तो चलिए नजर डालते हैं उन 7 एक्टिव क्रिकेटर्स की लिस्ट पर, जिनके पास सबसे महंगे घर हैं-

युवराज सिंह –

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित ओमकार काम्प्लेक्स में अपनी पत्नी हेज़ल कीच और दो पालतू कुत्तों कोको सिंह और पपिंदर के साथ रहते हैं। युवी ने 2013 में लगभग 64 करोड़ रूपए खर्च कर ओमकार काम्प्लेक्स 1973 के टावर C में 29वें फ्लोर के 2 अपार्टमेंट खरीदे थे। 16000 स्क्वायर फ़ीट के इस आलिशान घर में एक बेहद प्रीमियम लिविंग रूम और मोनोक्रोम किचन के साथ-साथ कई सारी लग्जरी सुख सुविधाएं उपलब्ध हैं।

डेविड वॉर्नर –

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) अपनी पत्नी कैंडिस और तीन बेटियों के साथ सिडनी के मारोबरा में स्थित बंगले में रहते हैं। उन्होंने 2017 में यह शानदार बंगला खरीदा था। वर्तमान समय में इस घर की कीमत लगभग 45 करोड़ रूपए है। इसमें चार मास्टर बैडरूम और दो बेहद ही लग्जरी बाथरूम हैं। इसके अलावा इसमें मेहमानों के लिए भी एक अलग अपार्टमेंट है। साथ ही साथ इसके लिविंग एरिया और किचन में भी टॉप क्वालिटी का फर्नीचर इस्तेमाल किया गया है।

सचिन तेंदुलकर –

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) 2011 से ही मुंबई के बांद्रा में स्थित करोड़ों की कीमत वाले बहुमंजिले घर में रहते हैं। 6000 स्क्वायर फ़ीट में बने इस घर को तेंदुलकर ने लगभग 38 करोड़ की कीमत में ख़रीदा था। 10 बड़े कमरों के साथ साथ इस घर 50 कारों को एक साथ पार्क करने की सुविधा उपलब्ध है। इस आलीशान घर के ग्राउंड फ्लोर पर किचन और नौकरों के रहने का इंतजाम है, जबकि पहली मंजिल पर सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर रहती हैं। वहीं, सचिन अपनी पत्नी अंजलि के साथ टॉप फ्लोर पर रहते हैं। आपको बता दें इस बेहद ही आलिशान घर की छत पर स्विमिंग पूल भी बना हुआ है।

विराट कोहली –

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वर्ली के उसी कॉम्प्लेक्स में रहते हैं, जहां युवराज और हेजल का घर है। कोहली ने साल 2016 में ओमकार कॉम्प्लेक्स के टावर C के 35वें फ्लोर पर 34 करोड़ का सी फेसिंग अपार्टमेंट ख़रीदा था। चार बैडरूम वाला यह घर किसी महंगे होटल से कम नहीं है। इसमें एक प्राइवेट टेरेस, गार्डन एरिया और एक छोटा सा जिम भी है।

रोहित शर्मा –

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई के वर्ली में स्थित 53 मंजिला अहूजा टावर के 29वें फ्लोर में रहते हैं, जिसे उन्होंने 2015 में 30 करोड़ रूपए में ख़रीदा था। उनके इस घर से 270 डिग्री तक अरब सागर का बेहद ही सुंदर नजारा दिखाई देता है। रोहित के साथ इस घर में उनकी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समाइरा रहती हैं। यह आलिशान अपार्टमेंट 6000 स्क्वायर फ़ीट में फैला हुआ है, जिसमें चार बैडरूम हैं। इस प्रीमियम घर में काफी बड़ी बालकनी है और रोहित ने इसमें छोटा सा प्राइवेट जिम भी बनाया हुआ है।

क्रिस गेल –

क्रिस गेल (Chris Gayle) जमैका के अपने होमटाउन किंग्स्टन में एक आलिशान हवेली में रहते हैं। इस हवेली की कीमत लगभग 20 करोड़ रूपए है। फीचर्स की बात करें तो इसमें एक रेस्टोरेंट, बार, गेमिंग जोन, स्पोर्ट्स जोन और कई सारे स्विमिंग पूल हैं। इसमें मौजूद स्विमिंग पूल्स की खास बात यह है कि इनमें से अरब सागर का मनमोहक नजारा दिखाई देता है। इसके अलावा पार्टी करने के लिए भी गेल के घर में अलग से सुविधा उपलब्ध है, जहां वे अक्सर अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी –

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) रांची स्थित अपने 7 एकड़ के फार्म हाउस में ही रहते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा रहती हैं साथ ही धोनी के माता पिता भी यहीं रहते हैं। माही ने सभी सुविधाओं का ख्याल रखते हुए इसका निर्माण कराया था। फॉर्म हाउस में इंडोर स्टेडियम है। खूबसूरत स्वीमिंग पूल भी है। माही यहां क्रिकेट का अभ्यास कर सके इसके लिए नेट प्रैक्टिसिंग मैदान भी है। धोनी ने फिट रहने के लिए यहां आधुनिक जिम भी बनवाया है। धोनी के इस बेहद ही आलिशान फार्म हाउस की कीमत लगभग 6 करोड़ रूपए है।

Q. सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है?

A. सचिन तेंदुलकर

Leave a comment