आईपीएल
आईपीएल टीम, जिनके सोशल मीडिया पर हैं सबसे ज्यादा फॉलोवर्स

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे बड़ी और बेहतरीन टी20 क्रिकेट लीग है। इस लीग में देश-विदेश के सबसे बड़े क्रिकेटर्स एक साथ खेलते हैं और दर्शकों को क्रिकेट का एक नया अनुभव देते हैं। यह लीग भारत में क्रिकेट फैंस के लिए त्योहार की तरह है, क्योंकि इस दौरान उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को एक साथ खेलते देखने का मौका मिलता है।

आईपीएल का पहला संस्करण 2008 में खेला गया था और तब से यह लीग हर साल सफलता की नई बुलंदियां छू रही है। इस लीग में खेले जाने वाले मुकाबलों को पूरे विश्व में देखा जाता है और इसमें खेलने वाली टीमों का फैन बेस बहुत बड़ा है। सोशल मीडिया (Social Media) के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर आईपीएल टीमों के लाखों फॉलोवर्स हैं, तो आइये आज आपको बताते हैं कि किस आईपीएल टीम को सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलो किया जाता है।

1. लखनऊ सुपर जाइंट्स –

आईपीएल 2022 लखनऊ सुपर जाइंट्स का पहला सीजन था और अपने डेब्यू वर्ष में ही इस टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए प्लेऑफ तक जगह बनाई थी। सोशल मीडिया फॉलोविंग की बात करें, तो इंस्टाग्राम पर इस टीम के 1.3 मिलियन, जबकि ट्विटर 0.66 मिलियन और फेसबुक पर 0.30 मिलियन फॉलोवर्स हैं। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर लखनऊ सुपर जाइंट्स के 2.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

2. गुजरात टाइटंस –

गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने पहले ही आईपीएल सीजन को जीतकर सबको हैरान कर दिया था। इस कामयाबी ने गुजरात की फैन फॉलोविंग में जबरदस्त वृद्धि की। जीटी के इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन, ट्विटर पर 0.40 मिलियन और फेसबुक पर 0.60 मिलियन फॉलोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर गुजरात टाइटंस के कुल 2.9 मिलियन फॉलोवर हैं।

3. राजस्थान रॉयल्स –

राजस्थान रॉयल्स के नाम इंडियन प्रीमियर लीग का पहला संस्करण जीतने का सम्मान है। वहीं, विश्व में इस टीम को चाहने वाले लाखों फैंस हैं। इंस्टाग्राम पर आरआर के 2.7 मिलियन, ट्विटर पर 2.6 मिलियन और फेसबुक पर 5 मिलियन फॉलोवर्स हैं। कुल मिलाकर गुलाबी जर्सी वाली टीम के 10.3 मिलियन सोशल मीडिया फॉलोवर्स हैं।

4. पंजाब किंग्स –

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल का हिस्सा पहले सीजन से ही रही है। पहले इसे किंग्स इलेवन पंजाब के नाम से जाना जाता था, परंतु बाद में इसका नाम बदलकर पंजाब किंग्स कर दिया गया। लाल जर्सी वाली टीम के इंस्टाग्राम पर 2.7 मिलियन, ट्विटर पर 2.9 मिलियन, जबकि फेसबुक पर 8.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर कुल मिलाकर पंजाब किंग्स के 11.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

5. सनराइजर्स हैदराबाद –

सनराइजर्स हैदराबाद का नाम पहले डेक्कन चार्जर्स हुआ करता था। हालांकि, 2012 में इसका नाम बदल कर सनराइजर्स हैदराबाद कर दिया गया। इस टीम ने 2009 और 2016 में आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया। ऑरेंज आर्मी के इंस्टाग्राम पर 2.9 मिलियन, जबकि ट्विटर और फेसबुक पर क्रमशः 3.1 मिलियन और 6 मिलियन फॉलोवर्स हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के सोशल मीडिया पर कुल 12 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

6. दिल्ली कैपिटल्स –

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता था। मगर 2018 में इन्होंने अपना नाम बदल लिया। दिल्ली भी आईपीएल में 2008 से खेल रही है, लेकिन अबतक ख़िताब जीतने में नाकाम रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस टीम का बड़ा फैन बेस है। इंस्टाग्राम पर दिल्ली के 3.3 मिलियन, ट्विटर पर 2.5 मिलियन और फेसबुक पर 8.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। कुल मिलाकर दिल्ली के सोशल मीडिया पर 13.9 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

7. कोलकाता नाइट राइडर्स –

आईपीएल 2012 और 2014 का ख़िताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का फैन बेस काफी बड़ा है, न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी इस टीम के चाहने वाले बड़ी संख्या में हैं। इंस्टाग्राम पर केकेआर के 3.4 मिलियन, ट्विटर पर 5.1 मिलियन और फेसबुक पर 17 मिलियन फॉलोवर्स हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के सोशल मीडिया पर कुल 25.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

8. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर –

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक है। इनकी लोकप्रियता का एक सबसे बड़ा कारण विराट कोहली हैं, जो 2008 से लगातार इस टीम के लिए खेल रहे हैं। आरसीबी के इंस्टाग्राम पर 9.8 मिलियन, ट्विटर पर 6.5 मिलियन पर फेसबुक पर 10 मिलियन फॉलोवर्स हैं। कुल मिलाकर आरसीबी के सोशल मीडिया पर 26.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

9. मुंबई इंडियंस –

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली दूसरी टीम है। नीली जर्सी वाली टीम ने वर्ष 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में ख़िताब अपने नाम किया था। एमआई के इंस्टाग्राम पर 11.1 मिलियन, ट्विटर पर 8 मिलियन और फेसबुक 13 मिलियन फॉलोवर्स हैं। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के 32.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

यह भी पढ़ें | How to play the scoop shot

10. चेन्नई सुपरकिंग्स –

चेन्नई सुपर किंग्स सोशल मीडिया पर सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली आईपीएल टीम है। इनके इंस्टाग्राम पर 10.9 मिलियन, ट्विटर पर 9.3 मिलियन और फेसबुक पर 13 मिलियन फॉलोवर्स हैं। पीली जर्सी वाली टीम के सोशल मीडिया पर कुल 33.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में ख़िताब अपने नाम किया था।

रोहित ने थप्पड़ से ईशान को क्यों दिखाई अकड़ ? – VIDEO

YouTube video
आईपीएल का पहला संस्करण कब खेला गया था?

2008 में.

Leave a comment