IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद की ताकत और कमजोरी

क्रिकेट जगत की सबसे बेस्ट टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के लिए उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। 31 मार्च से शुरू होने जा रहे इस सत्र को लेकर जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे ही फैंस का इंतजार और भी ज्यादा लंबा होता दिख रहा है। इसका क्रेज ही कुछ ऐसा है कि इसके बिना फैंस रह नहीं पा रहे हैं आईपीएल के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भी वो है जिसे दावेदार से बाहर नहीं माना जा सकता है।

दूसरी बार चैंपियन बनना चाहेगी सनराइजर्स हैदराबाद

2016 में खिताब जीतने के बाद अभी तक दूसरे टाइटल की तलाश कर रही सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बार कईं बड़े दांव खेले हैं और टीम को मजबूत बनाया है। टीम में पिछले कुछ सीजन से कप्तानी कर रहे केन विलियमसन को रिलीज कर नए कप्तान एडेन मार्करम के साथ जानें का फैसला किया। साथ ही हैरी ब्रूक के आने से बैटिंग जबरदस्त दिख रही है। सनराइजर्स के लिए अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल से अपने घर हैदराबाद में ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाली है। इसके लिए टीम पूरी तरह से कमर कस चुकी है।

सनराइजर्स के पास है खतरनाक बॉलिंग अटैक

आईपीएल में इस बार सनराइजर्स हैदराबाद अपने कुछ सालों से लगातार चल रहे नाकामी के दौर को पीछे करना चाहेगी। जिनके लिए ये काम चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन इनकी गेंदबाजी में वो बात है, जो उन्हें अपना दूसरा टाइटल जीत सकती है। इनकी गेंदबाजी में अनुभव और युवा जोश दोनों ही दिख रहा है। उनके पास भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन, कार्तिक त्यागी जैसे भारत के स्टार तेज गेंदबाज हैं, तो उनके साथ ही मार्को यानसेन इस बॉलिंग को और भी खतरनाक बना रहे हैं। इनके साथ ही वॉशिंगटन सुंदर, मयंक मार्केंडेय, आदिल रशीद के साथ ही अभिषेक शर्मा भी स्पिन गेंदबाजी कर लेते हैं, जिससे बॉलिंग में काफी गहरायी दिख रही है।

बैटिंग में भारतीय विकल्प ना होना बन सकता है मुसीबत

इस टीम का मैनेजमेंट पिछले कुछ साल से ज्यादातर युवा प्लेयर्स पर ही दांव खेल रहे हैं, लेकिन इस पॉलिसी के चक्कर में वो एक बार फिर से प्रभावशाली इंडियन बैट्समैन को नहीं ले सके। इनके पास भारतीय बल्लेबाजों में मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद तक ठीक है, लेकिन इसके अलावा कोई खास विकल्प नहीं बचता है। जब इनमें से कोई बल्लेबाज फिट ना रहा है उनके लिए काफी संकट खड़ा हो सकता है। ये बात टीम के लिए मुसीबत बन सकती है।

ये हो सकते हैं की-प्लेयर्स

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस बार एक से बढ़कर एक मैच विनर गेंदबाज दिख रहे हैं। इनमें से हम प्रमुक की-प्लेयर्स की बात करें तो हैरी ब्रूक का नाम सबसे पहले आएगा। जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में तहलका मचाया हुआ है। उनके अलावा कप्तान एडेन मार्करम भी होंगे जिनसे उम्मीदें रहेंगी। मयंक अग्रवाल, वॉशिंगटन सुंदर और उमरान मलिक भी की-प्लेयर्स साबित हो सकते हैं। ये कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनसे उनकी टीम को बड़ा फायदा हो सकता है।

कैसा हो टीम कॉम्बिनेशन

ऑरेंज आर्मी के लिए इस बार कॉम्बिनेशन को बढ़िया नजर आ रहा है। अगर फर्स्ट प्लेइंग-11 की बात करें तो इनके पास ओपनिंग के रूप में अनुभवी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और युवा अभिषेक शर्मा होंगे। इस जोड़ी के बाद नंबर-3 की जिम्मेदारी राहुल त्रिपाठी को दी जा सकती है, जिन पर काफी उम्मीदें भी होंगी। उनके बाद चार नंबर पर कप्तान एडेन मार्करम का नाम पक्का नजर आ रहा है। इसके बाद आईपीएल के मिनी ऑक्शन के मिलियन डॉलर बेबी रहे इंग्लिश क्रिकेटर हैरी ब्रूक का नाम आता है, जिनमें अलग ही काबिलियत देखी गई है। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं, जिन्हें विकेटकीपिंग भी करनी है। नंबर-7 पर वॉशिंगटन सुंदर का नाम तय है। इसके बाद पेस अटैक में मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार और उमरान मलिक तय दिख रहे हैं, तो दूसरे स्पिन गेंदबाज के रूप में मयंक मार्केंडेय को शामिल किया जा सकता है।

सनराइजर्स हैदराबाद शेड्यूल

टीम     बनाम     तारीख    टाइम   वेन्यू
1राजस्थान रॉयल्स2 अप्रैल3.30 PMहैदराबाद
2लखनऊ सुपर जायंट्स7 अप्रैल7.30 PMलखनऊ
3पंजाब किंग्स9 अप्रैल7.30 PMहैदराबाद
4कोलकाता नाइटराइडर्स14 अप्रैल7.30 PMकोलकाता
5मुंबई इंडियंस18 अप्रैल7.30 PMहैदराबाद
6चेन्नई सुपर किंग्स21 अप्रैल7.30 PMचेन्नई
7दिल्ली कैपिटल्स24 अप्रैल7.30 PMहैदराबाद
8दिल्ली कैपिटल्स29 अप्रैल7.30 PMदिल्ली
9कोलकाता नाइटराइडर्स4 मई7.30 PMहैदराबाद
10राजस्थान रॉयल्स7 मई7.30 PMजयपुर
11लखनऊ सुपर जायंट्स13 मई3.30 PMहैदराबाद
12गुजरात जाएंटस15 मई7.30 PMअहमदाबाद
13रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर18 मई7.30 बजेहैदराबाद
14मुंबई इंडियंस21 मई3.30 PMमुंबई

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड

एडेन मार्करम(कप्तान), राहुल त्रिपाठी,  मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रुक, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिच क्लासेन, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, समर्थ व्यास, सनवीर सिंह, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, अकील हुसैन, आदिल रशीद, मयंक मार्कंडेय, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, कार्तिक त्यागी, फजहलहक फारूकी, मयंक डागर, विवरांत शर्मा

Leave a comment