2008 में पहले सीजन से ही पंजाब किंग्स आईपीएल का हिस्सा रही है। हालांकि, पहले इसे किंग्स-11 पंजाब के नाम से जाना जाता था लेकिन 2021 में इसे पंजाब किंग्स में बदल दिया गया। इस फ्रेंचाइजी के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अक्सर इनके फैंस को उत्साहित करता रहता है। साथ ही इस टीम के खिलाड़ियों की निजी जिंदगी को लेकर भी फैंस में खलबली मची रहती है। कोई अपने फेवरेट क्रिकेटर की पत्नी की क्यूटनेस का दीवाना है तो कोई उनके बिंदास जिंदगी को जीने के अंदाज का। कुल मिलाकर ये समझ लीजिए कि पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड और पत्नियां किसी से कम नहीं हैं।
जॉनी बेयरेस्टो और एलेनोर टॉमलिंसन
पंजाब के विकेटकीपर और आतिशी सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो मॉडल व एक्ट्रेस एलेनोर टॉमलिंसन को डेट कर रहे हैं। इस कपल ने अपने रिश्ते को काफी निजी रखा है। एलेनोर का जन्म 19 मई 1992 को लंदन में हुआ था। उन्होंने यूके से पढ़ाई पूरी की। खास बात है कि उन्हें मॉडलिंग के अलावा कुकिंग का भी शौक है। सूत्रों की मानें तो यह कपल पहली बार रेस कोर्स में मिला था और उसके बाद से एक-दूसरे को 2 से 3 साल से डेट कर रहा है। एलेनोर ने एंगस, जैक द जाइंट स्लेयर, थोंग्स और परफेक्ट स्नोगिंग जैसी इंग्लिश फिल्मों में काम किया है।
सैम करन और इसाबेला सायमंड्स विलमॉट
युवा ऑलराउंडर सैम करन को पंजाब किंग्स का तुरुप का इक्का माना जाता है। सोशल मीडिया पर सिर्फ वही नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। दरअसल, करन की गर्लफ्रेंड इसाबेला सायमंड्स विलमॉट किसी डॉल से कम नहीं हैं। सैम कुरैन अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनकी गर्लफ्रेंड इतनी खूबसूरत है कि उनके आगे फिल्मों की हीरोइनें भी फीकी पड़ जाएं। इसाबेला लंदन की रहने वाली हैं। दोनों एक-दूसरे को 3-4 साल से डेट कर रहे हैं। वे अक्सर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया करते हैं। इसाबेला बिंदास जिंदगी जीने में यकीन रखती हैं। उन्होंने एक्सटर यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट फोटोज अपलोड करती रहती हैं। दोनों को साथ में कई बार विदेश टूर पर भी देखा गया है। हो सकता है कि इस बार वो कुरैन को चीयर करने के लिए भारत का रुख करें।
लियाम लिविंगस्टोन और केटी ओलिविया मोफेट
पंजाब के पावर हिटर के रूप में पहचाने जाने वाले लियाम लिविंगस्टोन केटी ओलिविया मोफेट के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। केटी एक प्रोफेशनल डांसर हैं और इस कपल ने अपने रिश्ते को बेहद निजी रखा है। यह कपल लिविंग रिलेशनशिप में रहता है और अब तक उन्होंने शादी करने के बारे में कुछ भी नहीं बताया है।
राहुल चाहर और ईशानी
पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर राहुल चाहर ने ईशानी से शादी की है, जो पेशे से फैशन डिज़ाइनर हैं। इस कपल ने एक-दूसरे को करीब 7 साल तक डेट किया। ईशानी फिलहाल 24 साल की हैं और बचपन से ही दोनों एक-दूसरे के काफी करीबी दोस्त रहे हैं। साथ ही दोनों के परिवार भी एक-दूसरे को काफी अच्छी तरह से जानते हैं। ईशानी ने पिछले साल फैशन डिजाइनिंग से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। राहुल और ईशानी ने 2019 में सगाई की थी। उसके बाद 9 मार्च 2022 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। ईशानी बेहद क्यूट हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ खूबसूरत फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।
भानुका राजपक्षे और सैंड्राइन परेरा
श्रीलंका के बेहतरीन बल्लेबाज भानुका राजपक्षे से पंजाब किंग्स को बहुत उम्मीदें हैं। राजपक्षे अपनी बल्लेबाजी के साथ अपनी पत्नी सैंड्रीन परेरा की खूबसूरती को लेकर भी जाने जाते हैं। सैंड्रीन अक्सर अपनी फोटोज के जरिए सोशल मीडिया सेंसेशन बना करती हैं। इन दोनों ने एक-दूसरे को लंबे वक्त तक डेट किया और फिर 5 अप्रैल 2021 को शादी कर ली।
ऋषि धवन और दीपाली चौहान
ऑलराउंडर ऋषि धवन की पत्नी दीपाली चौहान बेहद ग्लैमरस हैं और हमेशा ही अपनी शोख अदाओं का जलवा सोशल मीडिया पर बिखेरा करती हैं। ऋषि धवन और दीपाली चौहान की मुलाकात बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के एक कॉन्सर्ट में हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को सगाई करने से पहले 8 साल तक डेट किया और फिर शादी कर ली। दीपाली इंजीनियर होने के साथ मॉडल भी हैं। उनक जन्म 5 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुआ था। उन्होंने शादी से पहले गुरुग्राम में एक इंजीनियर के रूप में नौकरी की थी। उन्होंने बतौर मॉडल कई पुरस्कार भी जीते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 10.6K फॉलोवर्स हैं।
नैथन एलिस और कोनी एडवर्ड्स
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को आईपीएल के 16वें संस्करण के लिए पंजाब किंग्स ने रिटेन किया है। उनकी शादी बेहद खूबसूरत कोनी एडवर्ड्स से हुई है। कोनी जितनी खूबसूरत हैं, उतना ही वो खुद को निजी रखना पसंद करती हैं। उन्हें कम ही मौकों पर देखा जाता है। हालांकि, नैथन एलिस उनके साथ की कई खूबसूरत फोटोज अपलोड किया करते हैं, जिसके जरिए फैंस कोनी का दीदार कर लेते हैं।
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी
पंजाब के गब्बर कहे जाने वाले बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भले ही अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी के साथ कई साल रहने के बाद अलग हो गए हों, लेकिन अब भी दोनों की खूबसूरत जोड़ी की चर्चा होती रहती है। शिखर की पूर्व पत्नी एक शौकिया किकबॉक्सर हैं। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल में जन्मी थीं और बाद में ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं, जहां उन्होंने किकबॉक्सिंग की ट्रेनिंग ली। आयशा शिखर धवन से 10 साल बड़ी हैं और क्रिकेटर के साथ उनकी दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन से हुई थी। उससे आयशा को दो बेटियां भी हुई थीं। धवन से शादी के 8 साल बाद आयशा अलग हो रही हैं।