पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ की कार पर हुआ हमला, सेल्फी लेने से फैंस को किया था मना, FIR हुई दर्ज

टीम इंडिया (Team India) के युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर इसके बावजूद चयनकर्ता उन्हें नेशनल टीम में सेलेक्ट करने से कतरा रहे हैं। शॉ ने टीम इंडिया के लिए 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में खेले गए टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। इसके बाद 2020 में उन्होंने वनडे में और 2021 में टी20 आई में पदार्पण किया।

प्रदर्शन की बात करें, तो पृथ्वी ने पांच टेस्ट मैचों की 9 पारियों में 42.37 की औसत से 339 रन बनाए हैं, जबकि 6 वनडे में उन्होंने 189 रन बनाए। हालांकि, खेल गए एकमात्र टी20 आई में वे शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। अब 23 साल के खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में मुंबई की तरफ से खेलते हुए असम के खिलाफ ऐतिहासिक तिहरा शतक जड़ा है और एक बार फिर टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दे दी है।

इस मुकाबले में असम की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो बिल्कुल गलत साबित हुआ। मुंबई के पृथ्वी शॉ ने पहले दिन धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जमाया। इसके बाद दूसरे दिन भी उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और तूफानी तिहरा शतक जड़ दिया। शॉ ने 383 गेंदों पर 379 रन बनाए, जिसमें 49 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। हालांकि, वे 400 रन पूरा करने से चूक गए।

अपनी इस पारी की बदौलत पृथ्वी शॉ ने कई बड़े कीर्तिमान ध्वस्त किए, तो कई नए कीर्तिमान स्थापित भी किए हैं। आज हमारे इस खास आर्टिकल में हम आपके ऐसे ही पांच बड़े रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे, जो पृथ्वी ने असम के खिलाफ अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान बनाए, तो चलिए जानते हैं कि क्या हैं वे पांच रिकॉर्ड –

पहला रिकॉर्ड –

पृथ्वी शॉ पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लाल गेंद से खेले जाने वाले प्रारूप रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक, 50 ओवर प्रारूप वाले विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक और 20 ओवर के टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में शतक जड़ा है।

दूसरा रिकॉर्ड –

पृथ्वी शॉ रणजी ट्रॉफी में उच्चतम स्कोर करने वाले मुंबई के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने संजय मांजरेकर द्वारा 1990-91 के सीज़न में बॉम्बे की तरफ से हैदराबाद के खिलाफ खेली गई 377 रन की पारी को पीछे छोड़ दिया है। शॉ ने असम के खिलाफ 379 रन बनाए हैं।

तीसरा रिकॉर्ड –

पृथ्वी रणजी ट्रॉफी के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे केवल भाऊसाहेब बाबासाहेब निम्बालकर हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी के 1948-49 सत्र में नाबाद 443 रन बनाए थे।

चौथा रिकॉर्ड –

मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में महान भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर और टीम इंडिया के दिग्गज बैटर चेतेश्वर पुजारा को भी पीछे छोड़ दिया है। गावस्कर का रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक स्कोर 340 है। वहीं, पुजारा ने साल 2012 में कर्नाटक के खिलाफ 352 रन बनाए थे।

पांचवा रिकॉर्ड –

पृथ्वी शॉ का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह पहला तिहरा शतक है। इससे पहले रणजी ट्रॉफी का उनका उच्चतम स्कोर 202 रन था।

सिराज को गालियां देते हुए पकड़े गए उमरान – VIDEO

YouTube video
पृथ्वी शॉ आईपीएल में किस टीम के लिए खेलते हैं?

दिल्ली कैपिटल्स।

Leave a comment