क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है। इस खेल की दीवानगी हमारे देश में इस कदर है कि बचपन में लगभग हर दूसरा बच्चा बड़ा होकर प्रोफेशनल क्रिकेटर बनना चाहता है। मगर भारत की बड़ी आबादी को देखते हुए यह संभव नहीं है। हर साल न जाने कितने लोगों का क्रिकेटर बनने का सपना टूटता है। इनमें से कई लोग हार मान लेते हैं, तो कुछ हिम्मती लोग आगे बढ़कर जीवन में कुछ और करते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में बताएंगे, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर क्रिकेटर की थी। मगर उसके बाद उन्होंने अपने जीवन को नई दिशा देते हुए बॉलीवुड की रंगीन और चमक धमक भरी दुनिया में कदम रख लिया।
पंत की दीवानगी में उर्वशी ने पार की सारी हदें – Video
तो चलिए नजर डालते हैं उन 5 बॉलीवुड अभिनेताओं पर, जिन्होंने बतौर क्रिकेटर अपने करियर की शुरुआत की थी –
हार्डी संधू –
कई लोग हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) को ‘कुड़ी मैंनु कैंदी’ और ‘नाह’ जैसे सुपरहिट गानों के लिए पहचानते हैं। मगर वे इससे पहले पंजाब क्रिकेट के जाने माने खिलाड़ी थे। उन्होंने 2005 में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। संधू राइट हैंड बैटर और फास्ट-मीडियम गेंदबाज थे। उन्होंने 3 फर्स्ट क्लास मैचों की 3 पारियों में भले ही 11 रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। 5 पारियों में संधू ने 3.35 की इकोनॉमी से 312 रन देकर 12 विकेट झटके। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/62 रहा।
अंगद बेदी –
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी (Angad Bedi) बॉलीवुड के अभिनेता और जाने माने मॉडल हैं। उन्होंने ‘डियर ज़िंदगी’, ‘टाइगर ज़िंदा है’ और, ‘पिंक’ जैसी मल्टी स्टारर फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अंगद दिल्ली की अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन मॉडलिंग में अधिक रूचि होने के कारण उन्होंने अधिक समय तक क्रिकेट नहीं खेला। 39 साल के अंगद बाएं हाथ के गेंदबाज और दाएं हाथ के बल्लेबाज थे।
मनोज तिवारी –
लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का प्रसिद्ध गाना ‘रिंकिया के पापा’ तो लगभग हर किसी से सुना होगा। मगर काफी कम लोगों को जानकारी होगी कि मनोज तिवारी को क्रिकेट खेलने का काफी शौक है। उन्होंने क्लब क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली के साथ खेला है। साथ ही वे बिहार में अपने क्षेत्र के कई युवा प्रतिभाओं का भी समर्थन करते हैं।
करन वाही –
करण वाही (Karan Wahi) आज भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। मगर एक समय ऐसा भी था, जब वे क्रिकेटर बनने के सपने देखते थे। उन्होंने बचपन में शिखर धवन के साथ काफी क्रिकेट खेला है। इतना ही नहीं उनका सेलेक्शन धवन और विराट कोहली के साथ दिल्ली की अंडर-19 क्रिकेट टीम में भी हुआ था, लेकिन शायद उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। एक हादसे में उन्हें गहरी चोट लगी, जिस कारण उन्हें क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा। करन ने ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ‘तेरी मेरी लव स्टोरीज’ और ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ जैसे पॉपुलर टीवी शो में हिस्सा लिया है।
साकिब सलीम –
साकिब सलीम (Saqib Saleem) ने बॉलीवुड की फिल्म ‘ढिशूम’ और 1983 विश्वकप पर आधारित ’83’ में क्रिकेटर का अभिनय किया है, जो इस खेल के प्रति उनका लगाव दिखाता है। साकिब ने घरेलू स्तर पर जम्मू कश्मीर और दिल्ली के लिए काफी समय तक खेला है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 12 साल की उम्र में वे विराट कोहली के साथ खेला करते थे। इसके बाद उन्होंने 20 साल की उम्र तक क्रिकेट खेलना जारी रखा था। मगर इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और अभिनय में अपनी किस्मत आजमाने का निर्णय लिया।
Q. हार्डी संधू की उम्र कितनी है?
A. 36 वर्ष