टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रन मशीन विराट कोहली आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मैदान पर जब भी विराट कोई बड़ा फैसला लेने में दुविधा में रहते हैं, तब धोनी हमेशा ही उनकी मदद के लिए तैयार रहते हैं। मगर इन दिनों टीम इंडिया के दोनों ही खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है।

हम बात कर रहे हैं धोनी की पत्नी साक्षी और विराट की पत्नी अनुष्का की। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर के माध्यम से खुलासा हुआ है कि बचपन में अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी एक ही स्कूल में पढ़ा करती थीं।

अनुष्का के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा, इंडियन आर्मी में थे, जिसके कारण उनकी पोस्टिंग अलग-अलग जगहों पर हुई थी। जब वो असम में पोस्टेड थे तो उस समय अनुष्का मार्गेरिटा के सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थीं। साक्षी भी उसी स्कूल में पढ़ती थीं। मजेदार बात ये भी है कि दोनों को बहुत समय तक एक दूसरे के साथ इस कनेक्शन की जानकारी नहीं थी। अब सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही है। ये फोटो उनके स्कूल फंक्शन के दौरान की बताई जा रही है। अनुष्का पिंक कलर की घाघरा-चोली में जबकि साक्षी फेयरी गेटअप में दिख रही हैं।

साक्षी और अनुष्का साल 2013 में एक इवेंट के दौरान मिली थीं, जहां बातचीत के दौरान दोनों को पता चला कि वह कभी एक ही स्कूल में पढ़ा करती थीं।

Leave a comment