cricketers married twice
5 क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दूसरी या तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे हैं।

फिल्मी सितारों की ही तरह क्रिकेटर्स की भी जिंदगी मनमोहक और विवादों से भरी होती है। एक खिलाड़ी का करियर और उसकी लाइफ के विवाद तथा उसकी लव लाइफ हमेशा मीडिया में सुर्खियों का विषय बनी रहती हैं। आज के दौर में लोगों को सिर्फ यही नहीं जानना है कि खिलाड़ी मैदान पर कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं। बल्कि उनकी दिलचस्पी उनकी जिंदगी में हो रही घटनाओं पर भी होती है।

किसी देश में दूसरी या तीसरी शादी करना एक आम खबर हो सकती है, लेकिन जब एक क्रिकेटर के साथ ऐसा होता है तो यह एक बड़ी खबर बन जाती है। खैर क्रिकेट जगत में ऐसे कई प्लेयर्स हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा बार शादी की है। इस लेख में हम लोकप्रिय 5 क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दूसरी या तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे हैं।

  1. इमरान खान

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम इस लिस्ट में शामिल है। वे तीन बार शादी के बंधन में बंधे हैं। पूर्व कप्तान की पहली दो पत्नियां उनसे लगभग 21 साल छोटी थीं। 68 साल के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने पहली शादी ब्रिटिश समाजिक कार्यकर्ता जमीमा गोल्डस्मिथ से की थी। यह शादी लगभग 9 साल तक चली थी। इसके बाद इमरान ने पत्रकार रेहम खान के साथ दूसरी शादी की थी, जो महज 9 महीने में ही टूट गई थी। उन्होंने तीसरी शादी अध्यात्मिक गुरु बुशरा मानेका से की, लेकिन कुछ सालों पहले खबरें सामने आईं थीं कि दोनों अलग हो गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया था कि बुशरा ने इमरान खान पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया।

  1. दिनेश कार्तिक

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का नाम भी इस सूची में शुमार है। कार्तिक की कहानी क्रिकेट जगत की बेहद चर्चित कहानियों में से एक रही है। दिनेश कार्तिक की पहली शादी निकिता वंजारा से हुई थी, जो उनकी बचपन की दोस्त थी। मगर निकिता और उनके साथी क्रिकेटर मुरली विजय संग लव अफेयर का खुलासा होने के बाद कार्तिक और निकिता ने तलाक ले लिया था। हालांकि, अब दिनेश कार्तिक स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लकल के साथ बहुत खुश हैं। दिनेश और दीपिका ने साल 2015 में एक दूसरे से शादी की थी।

  1. ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का नाम क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ियों में गिना जाता है। पूर्व कंगारू पेसर का नाम भी इस सूची में शुमार है। ब्रेट ली ने दो शादियां की हैं। उन्होंने साल 2006 में एलिज़ाबेथ लिज केंप से हुई थी और दोनों का एक बेटा है। हालांकि, उनका रिश्ता अधिक समय तक नहीं चल सका और दोनों ने साल 2009 में तलाक ले लिया था। लिज पेशे से डॉक्टर थीं। इसके बाद 44 साल के पूर्व दाएं हाथ के गेंदबाज ने साल 2014 में लाना एंडरसन के साथ शादी की बंधन में बंध गए। ब्रेट ली और लाना की एक बेटी है, जिसका नाम हेलेना है।

  1. शोएब मलिक

पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी की है। हालांकि, सानिया मिर्जा से शादी करने से पहले शोएब की शादी आयशा सिद्दीकी नाम की लड़की से साल 2002 में हुई थी। शोएब और आयशा का तलाक साल 2010 में हो गया था, जिसके बाद 39 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सानिया मिर्जा से 12 अप्रैल 2010 में दूसरी शादी की थी। शोएब और सानिया की प्रेम कहानी संघर्षों से भरी थी, लेकिन दोनों की प्यार ने रिश्ते को मजबूत बनाए रखा। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम इजहान मिर्जा मलिक है।

यह भी पढ़ें | 5 भारतीय दिग्गज खिलाड़ी, जो भविष्य में बन सकते हैं महान क्रिकेट कमेंटेटर
  1. मोहम्मद अजहरुद्दीन

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भी दो शादियां रचाई थीं। अजहरुद्दीन पहले से ही नौरीन से शादीशुदा थे और उनके साथ उनके दो बच्चे भी थे, जब उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी से प्यार हुआ था। अजहरुद्दीन और नौरीन का तलाक साल 1996 में हो गया था और इसके बाद उन्होंने उसी साल संगीता बिजलानी से दूसरी शादी कर ली थी। हलांकि, दोनों की शादी ज्यादा नहीं चली और अजहरुद्दीन ने संगीता से साल 2010 में तलाक ले लिया था।