पृथ्वी शॉ और बेन स्टोक्स
5 क्रिकटर्स, जिन्होंने सार्वजनिक स्थान पर की लड़ाई

क्रिकेट दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। ऐसे में जाहिर है कि इसे खेलने वाले खिलाड़ियों का फैन बेस भी काफी बड़ा होगा। अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर क्रिकेटर्स और उनके प्रशंसकों की खूबसूरत तस्वीर सामने आती रहती है। मगर कई बार यही प्रसिद्धि क्रिकेटर्स को उल्टी पड़ जाती है और उनकी प्राइवेसी का बड़ा खतरा रहता है।

खिलाड़ी, जहां जाते हैं उनके प्रशंसक भी वहीं पहुंच जाते हैं और उनसे ऑटोग्रॉफ या सेल्फी की मांग करते हैं। अधिकतर मौकों पर फैंस यह प्राप्त भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार खिलाड़ी अपना आपा खो देते हैं और मौखिक बहस या लोगो के साथ शारीरिक लड़ाई में उलझ जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर लड़ाई लड़ी है। आइये जानते हैं कि कौन हैं वे खिलाड़ी –

1: पृथ्वी शॉ –

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) बुधवार रात से एक बड़े विवाद के चलते सुर्खियां में हैं। वे अपने दोस्तों के साथ मुंबई के एक क्लब में गए थे, जहां कुछ फैंस ने उनसे सेल्फी की मांग की। भारतीय क्रिकेटर ने उनके साथ फोटो क्लिक भी करवाई। मगर कुछ समय बाद वही फैंस अपने कुछ और दोस्तों के साथ शॉ के पास सेल्फी लेने पहुंचे, लेकिन इस बार खिलाड़ी ने फोटो क्लिक कराने से इनकार कर दिया और जल्द ही दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

इस घटना से जुडी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, यहां गलती किसकी थी, यह अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है।

2: बेन स्टोक्स –

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) लगभग 6 साल पहले 2017 में एक विवाद में उलझ गए थे। उन पर ब्रिस्टल के एक नाइट क्लब के बाहर झगड़ा करने का आरोप क्या था। बीबीसी के मुताबिक, स्टोक्स ने दो व्यक्तियों को बेहोश कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पुलिस अधिकारियों ने स्टोक्स को गिरफ्तार कर लिया। इस विवाद में स्टोक्स के साथी खिलाड़ी एलेक्स हेल्स भी हिस्सा थे।

इस घटना के बाद बेन स्टोक्स के ऊपर 8 मैचों का बैन लगाया गया था। वहीं, कोर्ट में पेशी के चलते हुए उन्हें कई और मुकाबले भी मिस करने पड़े। हालांकि, कोर्ट ने इस मामले में स्टोक्स को बेकसूर पाया और उन्होंने अपना क्रिकेट करियर जारी रखा।

3: परविंदर अवाना –

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी परविंदर अवाना एक बार कुछ गुंडों के बीच में फंस गए थे, जिन्होंने अवाना को अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह का सदस्य समझ लिया था। दरअसल, साल 2017 में अवाना ने नोएडा में दो समूहों के बीच चल रही लड़ाई को रोकने की कोशिश की थी। मगर यह झगड़ा रुकवाना उन्हें महंगा पड़ गया।

जब वह अपनी एसयूवी में वहां से निकल रहे थे, चार लोगों ने उनका पीछा करते हुए जबरन रोका और उनकी पिटाई कर दी। बाद में पता चला कि आरोपी का आइस फैक्ट्री के एक कर्मचारी से झगड़ा हुआ था। अवाना वहां बर्फ खरीदने के लिए गए थे और दोनों समूहों को शांत करने की कोशिश की थी, लेकिन आरोपी ने प्रतिद्वंद्वी समूह का सदस्य समझकर उनकी पिटाई कर दी।

4: हसन अली –

पाकिस्तान के धाकड़ तेज गेंदबाज हसन अली ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सेमीफाइनल मैच में एक महत्वपूर्ण कैच छोड़ दिया था। इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाज जहां भी क्रिकेट खेलने जाते थे, उस स्टेडियम में प्रशंसकों द्वारा उन्हें ट्रोल किया जाता था। इसी तरह वे एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने गए, जहां हसन अली ट्रोलर्स की बातें सुनकर आपा खो बैठे और स्टैंड में उनको पीटने के लिए दौड़ पड़े। इस वाकिये की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी से वायरल हुई थी।

5: नवजोत सिंह सिद्धू –

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू और उनके सहयोगी रूपिंदर सिंह संधू साल 1988 में पटियाला के शेरांवाला गेट क्रॉसिंग के पास सड़क के बीच में खड़ी एक जिप्सी में थे। उस समय गुरनाम सिंह और दो अन्य व्यक्तियों ने सिद्धू और संधू को सड़क के बीच से गाड़ी हटाने को कहा। इससे दोनों पक्षों में बहस हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान गुरनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

इसके बाद कोर्ट में केस चला। सितंबर 1999 में निचली अदालत ने सिद्धू को हत्या के आरोपों से बरी कर दिया था। हालांकि, हाई कोर्ट ने फैसले को उलट दिया और दिसंबर 2006 में सिद्धू और संधू को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया। उन्हें तीन साल के कारावास की सजा सुनाई थी और उन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। मगर सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में हाई कोर्ट के फैसले को भी उलट दिया और सिद्धू को केवल मारपीट का दोषी मानकर एक हजार का जुर्माना लगाया। इस फैसले के खिलाफ गुरनाम सिंह के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार की मांग की, जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर को एक साल की सश्रम सजा सुनाई गई।

दूसरे टेस्ट में अश्विन ने मचाया कोहराम – VIDEO

YouTube video
पृथ्वी शॉ की उम्र कितनी है?

23 वर्ष

Leave a comment